अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल द्वारा आज मंडल कारा, औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। कारा में निरीक्षण के दौरान कारा में पदस्थापित जेल अधीक्षक दीपक कुमार एवं जेलर सरोज कुमार उपस्थित रहे। सचिव तान्या पटेल द्वारा जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा बंदियों के सम्बन्ध में जानकारी

प्राप्त किया गया। सचिव ने कैदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के उपरान्त कैदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके जमानत एवं अधिवक्ता के सम्बन्ध में पूछताछ किया तथा सभी कैदियों को कहा गया कि अगर आप निजी अधिवक्ता रखने में समक्ष नहीं है तो जेल में प्रतिनियुक्त जेल भ्रमण अधिवक्ता अथवा कारा प्रशासन से उसे अग्रसारित कराते हए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में भेजें जिससे कि पैनल अधिवक्ता की सेवा तत्काल उन्हें उपलब्ध कराया जा सके
जेल भ्रमण में निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जेल की साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया इसी क्रम में जेल में मिलने वाले खाने को मिनु के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण रखने का निर्देश दिया ताकि बंदियों के बीच असंतोष की भावना के साथ-साथ उन्हें भोजनजनित बीमारी न हो। सचिव द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी नये कैदी जेल में आते हैं तो बंदी के दौरान उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में बतायें साथ ही साथ अगर उन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है तो किस प्रकार उन्हें विधिक सहायता मिल सकती है के बारे में भी बतायें। पूरे निरीक्षण के दौरान उप प्रमुख प्रतिरक्षा अधिवक्ता अभिनंदन कुमार और चन्दन कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
