छठ व्रतियों नें अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्द्ध

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


लोक आस्था का महान पर्व पर छठ ब्रतियों नें अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्द्ध दिया । मदनपुर थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब, दशवतखाप तालाब, उमगा तालाब, झिकटिया के झरही नदी घाट, शिवगंज के केशहर नदी घाट, खिरियावाँ के मानव घाट पर सैंकड़ो की संख्या में छठ व्रतियों ने

अस्ताचलगामी सूर्य को फल – प्रसाद से भरे सुप से लोटा में गाय का दूध एवं पवित्र जल से अर्द्ध प्रदान किया। छठ घाटों पर स्थानिय पूजा समितियों द्वारा साफ – सफाई एवं लाईटिंग की व्यवस्था की गयी थी । स्थानिय प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों की सुरक्षा में पुलिस बल नदी – तालाब के पास घुमते एवं निगरानी करते देखे गये। मदनपुर में N H 2 1 पर पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते एवं छठ व्रतियों को सुरक्षित सड़क पार कराते देखे गये।
छठ व्रतियों का झुंड़ पाँच बजते ही ढ़ोल – बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाते – – ” काँचे ही बाँस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय ” गाते हुए छठ घाटों पर पहुँचनें लगे थें।