सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बुधवार को मदनपुर प्रखंड़ के दो पैक्सों खिरियावाँ एवं एरकी कला के पैक्सों का चुनाव सम्पन्न हुआ एवं देर रात मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किये गये ।
खिरियावाँ पैक्स में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र यादव की मृत्यु के पश्चात अध्यक्ष पद पर हुए उप चुनाव में उनके पुत्र संजय

कुमार यादव नें अपनें निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत यादव को 188 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज करायी । संजय कुमार यादव को कुल 506 मत मिले तो वहीं रणजीत यादव को 3 18 मतों से ही संतोष करना पड़ा । तिसरा नम्बर के प्रत्यासी रामजन्म सिंह को 2 54 मत तो चौथे नम्बर के प्रत्यासी लखन यादव को 48 मत प्राप्त हुए ।

तो वहीं एरकी कला पैक्स में अध्यक्ष पद पर शमशेर सिंह नें 177 मतों के अंतर से संजय कुमार को हराकर कब्जा जमाया । यहाँ दो प्रत्यासियों के बीच कड़े संघर्ष में शमशेर सिंह को 4 88 मत मिले तो वहीं संजय कुमार को मात्र 3 1 1 मतों से ही संतोष करना पड़ा । कार्यकारिणी सदस्य के

ग्यारह पदों पर सामान्य पुरुष वर्ग से (1)नंद किशोर प्रसाद (2) कृष्णा प्रसाद (3) रामाधार सिंह चुन लिए गये । सामान्य महिला पद पर (1) मीना देवी (2) गायत्री देवी चुनीं गयी । दो अति पिछड़ी जाति से, पुरुष पद पर प्रदीप कुमार रंजन तो महिला पद पर देवन्ती देवी चुनी गयी । अनुसूचित जाति के दो पद में से पुरुष पद पर अनिल चौधरी एवं महिला पद पर प्रमिला देवी चुनी गयी । तो वहीं पिछड़ी जाति के दो पदों में से पुरुष पर पर प्रतिमा देवी एवं महिला पद पर गुड़िया देवी दोनों ही निर्विरोध चुन ली गयी । यहाँ बताते चलें कि पिछड़ी जाति के पुरुष पद पर किसी पुरुष के अभ्यर्थी नहीं होनें के कारण दोनों ही पदों पर महिला प्रत्यासी नें कब्जा जमा लिया एवं निर्विरोध चुन ली गयीं ।
मदनपुर प्रखंड़ के ही मदनपुर पैक्स के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष सहीत पुरे ग्यारह कार्यकारिणी के सदस्य सभी निर्विरोध चुन लिए गये। अध्यक्ष पद पर अनुज कुमार सिंह नें दुबारा निर्विरोध कब्जा जमाया । सभी विजयी प्रत्यासियों को पैक्स निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें प्रमाण पत्र दिए ।

