रामनवमी की तैयारी को लेकर निकाली गयी ‘ मंगला शोभा यात्रा ‘

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर मुख्य बाजार स्थित दुर्गा चौक के निकट स्थित हनुमान मंदिर से रामनवमी की भव्य तैयारी को लेकर दिब्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का नेतृत्व रामनवमी महा समिति के संरक्षक मंड़ल के सदस्य अर्जुन चौघरी, नवीन पाठक, देवनारायण प्रजापति, अध्यक्ष ज्ञानदत्त पांडेय, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, संयुक्त सचिव राणा आसुतोष कुमार

सिंह, मिड़िया प्रभारी सुनील कुमार सिंह, समिति सदस्य विजय सोनी, राहुल कुमार, मुन्नु कुमार, रीतिक रोशन नें किया । मंगला शोभा यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में रामभक्त तथा राष्ट्र भक्तों नें हाथों में भगवाध्वज एवं हनुमान जी का पताका लेकर जय घोष करते हुए निर्धारित मार्ग से नगर भ्रमण किया । मंगला शोभा यात्रा दुर्गा चौक स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर कचहरी रोड़ स्थित देवी मंदिर, प्रेस रोड़, संघत रोड़, अस्पताल रोड़, थानारोड़, जी. टी. रोड़, मुख्य बाजार होते पुनः हनुमान मंदिर परिसर में विराम लिया ।
मंगला शोभा यात्रा से पूर्व हनुमान मंदिर में सामुहिक रूप से हनुमान चालिसा पाठ एवं हनुमान लला की आरती की गयी ।