शांति समिति की बैठक आयोजित

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना परिसर में ईद, छठ व्रत एवं रामनवमी को लेकर एक शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आहुत की गई। उक्त बैठक में थाना क्षेत्र के सम्मानित बुद्धिजिवी नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं मिड़िया कर्मियों नें हिस्सा लिया । बैठक को अपनें संबोधन में थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें कहा कि कोई भी पर्व – त्योहार पवित्र भावना से बनाये गये हैं । अतः हर मानव का कर्तव्य बनता है कि सभी पर्व – त्योहार भी पवित्र भावना एवं

आपसी भाईचारा के साथ – साथ परंपरागत सौहार्द वातावरण में मनायें। मैं जब से इस थाना में पदस्थापित हूँ, तबसे देख रहा हूँ कि मदनपुर क्षेत्र में सभी समाज के लोग एक दुसरे के पर्व – त्योहार में काफी सहयोग करते रहे हैं एवं आपसी प्रेम -भाव से मनाते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यहाँ सामाजिक सदभावना की जड़े काफी गहरी हैं। बैठक में संजय कुमार ( मुखिया घटराईन ), रंजीत कुमार यादव ( मुखिया प्रतिनिधी खिरियावाँ ),हामीद अख्तर उर्फ सोनु ( मुखिया मदनपुर ), घनंजय कुमार ( मुखिया पिपरौड़ा ), शिव पूजन राम ( मुखिया वार ), पूर्व मुखिया मदनपुर विनोद मिश्रा, सरफराज आलम उर्फ बाबु, ज्ञान दत पाठक ( अध्यक्ष रामनवमी महासमिति सह प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू महासभा ), सुरेन्द्र प्रसाद ( उपाध्यक्ष गमनवमी महासमिति ), विश्व हिन्दू परिषद् के नवीन पाठक, अनिल सिंह, देव नारायण प्रजापति, सुनील सिंह, मिथिलेश कुमार ( वार मंड़ल भाजपा अध्यक्ष ), रविन्द्र सिंहा ( वरीय अधिवक्ता ), अभिमन्यु सिंह (भाजपा), मनोज पाठक ( 20 सूत्री सदस्य ), अनुज प्रसाद ( २० सूती सदस्य ), एहसान अंसारी सहीत कई गणमान्य एवं बुद्धिजिवी नागरिक शामिल हुए ।