डीके अकेला का रिपोर्ट
लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) नवादा जिला इकाई की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नवादा नगर के शिवानी होटल में यह शिविर २८और २९ मार्च २०२६ को दिन शनिवार को ११ बजे से शुभारम्भ व आयोजित होने जा रहा है। नवादा रेलवे स्टेशन के पास शिवानी होटल है। प्रशिक्षण शिविर की तैयारी जोर शोर से शुरु कर दी गई है। इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण में नवादा के तमाम पीयूसीएल के साधारण और आजीवन सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं। प्रशिक्षण शिविर का मुख्य विषय : मानवाधिकार और पीयूसीएल क्या है ? मौजूदा दौर में दोनों के समक्ष उत्पन्न कौन कौन सी चुनौतियां हैं ? साथ वर्तमान परिस्थिति में इसकी प्रासंगिकता क्या है ? प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक : पीयूसीएल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रो.पुष्पेंद, बिहार राज्य के महासचिव, सरफराज और राज्य के अध्यक्ष प्रो. आनंद किशोर आदि। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले तमाम साथियों से एक मार्मिक अपील है कि निश्चित समय पर स्थान पर पहुंचने के साथ यथांसभव आर्थिक तथा शारीरिक सहयोग देकर प्रशिक्षण शिविर को शानदार तरीके से सफल की हर संभव कोशिश करें।
