सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर एक शांति समिति की बैठक आहुत हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें की तथा संचालन थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें किया। बैठक को अपनें संबोधन में बीडीओ अवतुल्य कुमार आर्य नें कहा कि ” होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। ” तो


वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अंचलाधिकारी मो. अकबर हुसेन नें कहा कि ” होली मिलनें – मिलानें का त्यौहार है। पुरानें गिले-शिकवे को भुलाकर एक दुसरे को गले लगानें का त्यौहार है। ” तो वहीं बैठक को संचालित कर रहे मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार नें उपस्थित लोगों को अपनें सम्बोधन में कहा कि ” शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनायें । प्रशासन हर कदम पर आपके साथ खड़ी मिलेगी । किसी भी शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। पुरे थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती तेज रहेगी । किसी को भी शराब की विक्री, सेवन, परिवहन, विनिर्माण एवं भण्डारण की इजाजत नहीं होगी । पुलिस की पैनी नजर है। बैठक में वरीय अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिंहा, विश्व हिन्दू परिषद् के ज्ञानदत पांड़ेय, बजरंग दल के राहुल सिंहा,पूर्व मुखिया मदनपुर सरफराज आलम उर्फ बाबू, सुरेन्द्र प्रसाद, घटराईन पंचायत के मुखिया संजय कुमार, खिरियावाँ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणजीत कुमार यादव, राजद नेता रवीन्द्र यादव, स्थानिय सभी मिड़िया कर्मी सहीत सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए । बैठक के उपरांत सभी नें एक दुसरे को अबीर – गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं गले मिले। सभी आगन्तुकों नें एक साथ होली गीत – ” सदा आनंद रहे एही द्वारे, मोहन खेले होली हो ” गाकर पुरा वातावरण को ही होलीमय बना दिया ।
