अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवाँ मोड़ के समीप जी. टी. रोड़ पार करते समय मोटर साईकिल चालक एवं अज्ञात वाहन की टक्कर में नौलेश सिंह उर्फ लौलेश सिंह (3 7 वर्ष ) पिता रामाशीष सिंह ग्राम – अररुआ, थाना – सलैया (औरंगाबाद )

गंभीर रूप से जख्मी हो गये । स्थानिय लोगों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में इलाज हेतु लाया गया । प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया ।

