अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के चुनाव 2026-28 के आखिरी दिन कुल 20 अभ्यर्थीयो ने नामांकन किया, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधे श्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आज एकमात्र नामांकन पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह ने किया, उपाध्यक्ष पद पर पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार

ने किया महासचिव पद पर अखिलेश कुमार और नीरज कुमार सिंह मंटू ने नामांकन किया, वरिष्ठ कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह,संत सिंह, संजय कुमार सिन्हा, मिथलेश कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अमरेश सिंह, प्रभावती राय,सुर्दशन यादव, शिव राम ने नामांकन किया, सहायक सचिव में श्याम नंदन तिवारी ने
नामांकन किया, निगरानी में अनील आशुतोष ने नामांकन किया, पुस्तकालय अध्यक्ष में पूर्व पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्रकांता कुमारी ने नामांकन किया, कार्यसमिति सदस्य में राजेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद पप्पू, उमेश कुमार सिंह,बबन प्रसाद सिंह ने नामांकन किया,इस बार पहली बार इतने बड़े संख्या में अभ्यर्थीयो ने नामांकन किया है अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह और अरूण कुमार शर्मा सहित सभी 27 पदों कुल 67 उम्मीदवार हैं जिसमें पुस्तकालय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष में महिला उम्मीदवार भी है, दिन भी नामांकन प्रचार प्रसार में अधिवक्तागण व्यस्त रहे, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने अपने आप को चुनाव से दूर रखते हुए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
