अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभासदन में -14-03-2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक रूचि एवं तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में सहयोग का अपील

किया गया। बैठक में सचिव ने अधिवक्ता लिपिकों से कहा कि न्यायालय में आने वाले मुवकिलो की सबसे नजदीकी आपलोग हैं, और मुवकिलों की हित कैसे बेहतर हो यह आप पर निर्भर करता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक वादों का निस्तारण अधिक से अधिक हो, यह बहुत हद तक आप पर निर्भर करता है जिसके लिए आप सभी को अभी से यह प्रयास होना चाहिए कि आपके मुवकिलों से सम्बन्धित सुलहनीय वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने के लिए प्रेरित करें। सचिव द्वारा सभी अधिवक्ता लिपिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किन-किन धाराओं में वाद का निस्तारण हो सकता है। इसकी जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी। अधिवक्ता लिपिकों ने सुलहनीय वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादन कराने में भरपूर सहयोग करेंगें।
सचिव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी अधिवक्ता लिपिकों का पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुलह के आधार पर अगर आप एक वाद का निस्तारण कराते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होता है कि आपका केस खत्म होगा बल्कि आप अपने मुवकिल के और करीब आयेंगें और उसका विश्वास आपके प्रति सशक्त होगा, और वे आपके सहयोग के लिए समाज में लोगों को प्रेरित करेंगें कि आप केस लड़ने के साथ-साथ सुलह में भी विश्वाश करते हैं, जिससे आपके स्वयं के कार्य के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, और मुवकिलों के साथ-साथ उनके विरोधियों का भी आप दिल जित पाऐंगें। सचिव द्वारा उपस्थित अधिवकता लिपिकों को यह भी जानकारी देते कहा गया, कि मध्यस्थता विशेष अभियान भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से भी आप सम्बन्धित मुवकिलों को जानकारी देते हुए समझौता के माध्यम से वादों को निस्तारित कराने के लिए प्रेरित करें।
