अजय कुमार बने 10 वें लोक अभियोजक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के वरीय अधिवक्ता पूर्व एपीपी अजय कुमार ने लोक अभियोजक पद ग्रहण किया , अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि 44 वर्षों से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में विधि व्यवसाय चर्चित रहे अजय कुमार जिले के 10 वें लोक अभियोजक का पदभार

ग्रहण किया, वरीय अजय कुमार को लोक अभियोजक बनने पर पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल , जीपी बृजा प्रसाद सिंह, स्पेशल पीपी, एपीपी, जिला विधिज्ञ संघ और अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं,लोक अभियोजक बनने पर अजय कुमार ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार से मुलाकात किया और प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार को बुके देकर सम्मानित किया,नये अनुभवी और व्यवहार कुशल लोक अभियोजक अजय कुमार ने कहा कि हम अपने कार्य अपने स्पेशल पीपी, एपीपी के सहयोग से निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक करेंगे और लम्बित वादों के निष्पादन में अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि औरंगाबाद जिले के 51 साल के इतिहास में अजय कुमार सहित अब तक 10 लोक अभियोजक बने हैं, पहले गोपाल शरण सिंह 1974-78,दुधेश्वर प्रसाद 1978-82,युगल किशोर सिंह 1982, कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह 1982-88, नरेंद्र प्रसाद सिंह 1988-92, पुष्कर अग्रवाल 1992-96, रामचंद्र सिंह 1996-2000, प्रमोद कुमार सिंह 2000-07, पुष्कर अग्रवाल 2007 से 07-02-26 तक।