मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 ” को सफल बनाने हेतु जागरूकता रथ रवाना

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने आज मध्यस्थता राष्ट्र के नाम 2.0 को सफल एवं जन-जन तक पहुँचाने एवं जन-जागरूकता हेतु विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ रवाना करने के उपरान्त  प्रधान

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अधिक से अधिक मध्यस्थता के माध्यम से वाद के निस्तारण पर जो दिया, और निर्देश दिये कि समस्त न्यायालय संबंधित वाद को चिन्हित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को प्रेषित करें। ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थ के माध्यम से पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित करते हुये, वाद को निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील किया कि, अगर उनका कोई भी वाद जो सुलहनीय हो, दीवानी हो, उपभोक्ता संबंधित हो, चेक बाउन्स से संबंधित हो अथवा पूर्व वाद से संबंधित हो जिला विधिक सेवा प्राधिकार अथवा संबंधित न्यायालय से सम्पर्क स्थापित कर अपने वाद का निस्तारण करायें। यह सारी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री विश्वविभूति गुप्ता समेत कई न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल उपस्थित थी। सचिव ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले के समस्त क्षेत्रों तक मध्यस्थता राष्ट्र के नाम 2.0 के तहत लोगों को मध्यस्थता के लाभ बताया गया, एवं अधिक से अधिक लोगों को अपने वाद में मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण हेतु प्रेरित करेगा। उनके द्वारा बताया गया कि मध्यस्थता के तहत दीवानी वाद, चेक बाउन्स के मामलें पारिवारिक मामलें एवं कई अन्य मामलें जिसमें दोनों पक्ष की सहमति के आधार पर निस्तारण संभव है, उसमें मध्यस्थता के माध्यम से विवाद को समाप्त कराकर वाद का निस्तारण हेतु प्रेरित किया जायेगा। ताकि अधिक से लोगों का वाद समाप्त हो, एवं लोगों का संबंध मधूर स्थापित हो।