भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मस्थान आवमा गांव व नवादा में मना जश्न

डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा  जिले के अंतर्गत उनके पैतृक गांव व जन्म स्थान अमावा गांव और नवादा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उस समय हर्ष और उल्लास की बेहद लहर दौड़ गई .जब नितिन नवीन देश के भाजपा पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने

की घोषणा हुई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशियाँ मनाईं। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भारतीय जनता पार्टी के लिए अत्यंत एतिहासिक गर्व का विषय है। उनके सशक्त नेतृत्व और संगठनात्मक नेतृत्व दक्षता और सशक्त क्षमता से पार्टी को नई ऊर्जा और उन्नत दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में भी परचम बहुत गुणात्मक रूप में लहराएगी। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह नवादा जिले के लिए विशेष गौरव की बात है कि नितिन नवीन नवादा जिले की रजौली विधानसभा के अमावां गांव से हैं। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल नवादा बल्कि पूरे बिहार के लिए सम्मान की बात है। नवादा सहित पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा,लग्न और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, विनोद भोली, मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष शिवरानी केशरी, जीतेन्द्र पासवान, सूर्यनरायण गुप्ता, जितेंद्र बब्लू, मनोज गुप्ता, सीमा कुमारी, सविता आर्य, सुनीता देवी, किरण भारती, चिरंजीवी पाण्डेय, आलोक कुमार, तरुण राजवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल,गौतम भारती, महेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, संजय भोजपुरी, प्रेम चंद्र पटियाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।