मदनपुर में घुमधाम से मना विवेकानंद की जयंती

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद् के आयाम एकल विद्यालय के तत्वाधान में विवेकानंद की 162 वीं. जयंती घुमघाम से मनायी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद् के वरिष्ट पदाधिकारी अर्जुन चौधरी नें की तथा संचालन एकल

विद्यालय मदनपुर संच के समिति सदस्य अनिल सिंह नें किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता, देवी सरस्वती एवं विवेकानंद के चित्र पर फुल -माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्वान आचार्य मनोज पाठक एवं नवीन पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से स्वस्तीबाचन कर किया गया। सभी पधारे ओजस्वी एवं विद्वान वक्ताओं नें विवेकानंद के जीवनी को विस्तारपूर्वक रखा । मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विचार मंच के सलाहकार परिषद् के वरिष्ठ सदस्य जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ को दिल्ली के भारत मण्डप म से ” हिन्दू रत्न ” पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के पश्चात् आज अंगवस्त्र, श्रीमद् भागवत गीता की प्रति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सहमंत्री नवीन कुमार पाठक, धर्म प्रसार के जिला प्रमुख रामपुकार सिंह ‘ हरिओम् ‘, मिथिलेश कुमार ( वार मंडल भाजपा अध्यक्ष ), राणा आसुतोष कुमार ( करणी सेना ), सुजीत सिंह (मुखिया सह अध्यक्ष जिला मुखिया संघ ), रवीन्द्र कुमार सिंहा (अधिवक्ता ), संतोष कुमार ( अध्यक्ष एकल संच मदनपुर ), दिलीप कुमार गुप्ता ( सचिव एकल संच ), रितिक रौशन ( बजरंग दल प्रमुख ), सुबोध कुमार ( फिल्म मेकर सह कथाकार ), देवनारायण प्रजापति ( विहीप कोषाध्यक्ष ), प्रदुमन कुमार ( एकल संच प्रमुख ), रानी कुमारी, करिश्मा कुमारी, रेणु देवी सहीत कई आचार्या, आचार्य एवं सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आर्शीवचन प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविघालय मदनपुर के प्रभारी प्रियंका दिदी नें अपनें अमृत वाणी से दिया। एकल विद्यालय के सभी आचार्यों को हिन्दू महासभा के राज्य सचिव ज्ञानदत पांडेय के द्वारा बाबा तुलसी कृत ‘ रामचरित मानस ‘ की बड़ी प्रति देकर सम्मानित किया गया।