अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में जिला न्यायमित्र संघ के वार्षिक बैठक सम्पन्न हुआ अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला न्यायमित्र संघ के अध्यक्ष उदय कुमार सिन्हा और संचालन महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया,आज के बैठक में सर्वसम्मति से एक

मांग पत्र तैयार किया गया जिसे मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना को भेजा गया मांग पत्र के मांगे निम्न प्रकार हैं ग्राम कचहरी में वैध संविदा पर नियोजित विधि स्नातक न्यायमित्रों को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संकल्प संख्या -12534 दिनांक 17/09/18 तथा संकल्प संख्या -1003 दिनांक -22/01/21 के आलोक में प्रदत अनुमान्य सुविधाएं एवं सम्मानजनक परिश्रमिक फीस लागु करने के सम्बन्ध में, बिहार में न्यायमित्र विगत 18 वर्षों से वैध संविदा पर कार्यरत हैं ग्राम कचहरीयो में 4 लाख मामले का निष्पादन किया गया है जिसकी सराहना सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने भी किया है, न्यायलयों पर और न्यायिक कार्य बोझ के दवाब कम करने में ग्राम कचहरीयो का अमूल्य योगदान रहा है, इसलिए प्रतिवर्ष न्यायमित्रो के परिश्रमिक का पुनरिक्षण हो, कर्मचारी भविष्य निधि 1952 और कर्मचारी राज्य बीमा ऐक्ट 1948 का लाभ मिले, न्यायमित्रों के सेवा समाप्ति पर अपील का आधार और प्राधिकार क्षेत्र स्पष्ट हो, वेतन मात्र -7000 है जो बाजार दर, न्युनतम मजदूरी, सरकार के प्रारंभिक वेतन से बहुत कम है इसलिए नियमानुसार सम्मानजनक परिश्रमिक फीस वृद्धि हो, सभी प्रकार के शुल्क एरियर भुगतान शिघ्र हो, ग्राम कचहरीयो में न्यायमित्रों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए,इन मांगों के पुरा करने वास्ते बिहार राज्य न्यायमित्र संघ संघर्षरत रहेगा, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में न्यायिक पारदर्शिता लाने के लिए ई ग्राम कचहरी 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है बिहार सरकार से न्यायमित्रो के द्वारा वेतन शिघ्र बढ़ोतरी की मांग जायज़ है।
