अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
हसपुरा प्रखंड के मलहारा गांव में समाज सेवी, महान् शिक्षाविद्,समता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मल्हारा के संस्थापक और पूर्व प्रधानाध्यापक रामकृत महतो की सातवीं पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव ने की।आगत अतिथियों को श्रेष्ठ सुपुत्र महेन्द्र कुमार ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामकृत महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवीन्द्र सिंह ने कहा कि रामकृत महतो एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपने समय में शिक्षा के महत्व को समझा था और अभिवंचित वर्गों को शिक्षित करने के लिए विद्यालय की स्थापना की थी।वे समाज में समानता के पक्षधर थे।उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत था। वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने कहा कि रामकृत महतो एक क्रांतिकारी विचार के व्यक्ति थे।वे जब भी सोचे, गरीबों के पक्ष में, उनके विकास के लिए सोचे।
समाजसेवी लोरिक यादव, भाकपा नेता चन्द्रशेखर सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक महेश सिन्हा बृजनंदन वर्मा,पंसस अशोक कुमार,रालोमो नेता विनोद कुमार सिंहा, सहित कई गणमान्य लोगों ने रामकृत महतो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर रामबली सिंह, उपेन्द्र यादव,विनय कुमार,मनोज यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
