अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
न्याय मंडल औरंगाबाद के इतिहास में अभूतपूर्व गौरव का क्षण जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में लॉयर्स हॉल और जजेज कॉलोनी में नवनिर्मित 5 जी 10 क्वार्टर का भवन का उद्घाटन समारोह था, जजेज कॉलोनी में इन दोनों भवनों का वर्चुअल उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसकी

अध्यक्षता व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के अध्यक्ष राजकुमार वन और मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के सचिव न्यायधीश तान्या पटेल ने किया, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में प्रधान जिला जज राजकुमार वन, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया, वर्चुअल उद्घाटन में मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी, न्यायमूर्ति सुधीर सिंह, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के निरीक्षी जज न्यायमूर्ति हरीश कुमार थे, सभी न्यायमूर्तियों ने वर्चुअल रूप से फीता काट कर दोनों भवनों का उद्घाटन किया और शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी ने कहा कि औरंगाबादवासीयो को प्रणाम,यह सुनते ही उपस्थित सभी ने तालियां से स्वागत किया, न्यायमूर्ति ने पूर्व निरीक्षी जज न्यायमूर्ति राजीव राय और वर्तमान निरीक्षी जज न्यायमूर्ति हरीश कुमार के कार्य के
प्रसंशा प्रकट करते हुए, न्यायाधिशों और अधिवक्ताओं को बधाई दी, न्यायमूर्ति सुधीर सिंह ने कहा कि बार और बेंच दोनों को एक साथ बहुत अनमोल उपहार मिल रहे हैं इससे दोनों का सम्बन्ध और मजबूत होंगे, न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि निरीक्षी जज हरीश कुमार और प्रधान जिला जज राजकुमार वन के कार्यों को प्रशंसा करते हैं इस कार्य में इनका महत्वपूर्ण योगदान है,निरीक्षी जज हरीश कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओ की बहुप्रतीक्षित मांग लॉयर्स हॉल आज पूरी हो गई जिससे उनकी वकालत कार्य में अधिक दक्षता आएगी, व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में कार्यरत न्यायिक पदाधिकारीयो को आवासीय समस्या का अब निदान हो गया है, प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने कहा कि बार और बेंच को इस घड़ी का इंतजार वर्षों से था जो आज पूर्ण हुई जिसकी साक्षी हम आप सब है यह नहीं भूलने वाली यादगार लम्हा है,प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने लॉयर्स हॉल का फीता काट कर,नारीयल फोड़कर प्रवेश किया, कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन परिवार न्यायालय प्रधान जिला जज अरूण कुमार ने किया,इस अवसर पर उपस्थित थे जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक
अम्बरीष राहुल, न्यायधीश अनिन्दिता सिंह, अशोक कुमार गुप्ता,द्विव्या वशिष्ठ, कन्हैया लाल यादव, विवेक कुमार सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्रा,निशित दयाल, मनीष जयसवाल, पंकज पांडेय,लाल बिहारी पासवान, दीवान फहद खां,सुशील प्रसाद सिंह,संदीप कुमार सिंह, प्रदीप चंद्रा, निधि जायसवाल,शोभीत सोरव,लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, सरकारी अधिवक्ता बृजा प्रसाद , अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के अध्यक्ष निरंजन कुमार, सचिव धर्मेंद्र कुमार, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, शिवलाल मेहता, परवेज अख्तर,नृपेश्वर सिंह देव, पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह,अवध बिहारी सिन्हा, प्रदीप कुमार, जिला अभियोजन पदाधिकारी और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे