मतदाता सूची की गड़बड़ी को दूर कराने में मदद करेंगे पारा विधिक स्वंय सेवक : सचिव

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा



बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के ई-मेल दिनांक 03-09-2025 के द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा रिट याचिका (यों) (सिविल) संख्या 640/2025 एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स एवं अन्य याचिकाकर्ता (ओं) बनाम भारत के चुनाव आयोग प्रतिवादी (ओं) से सम्बन्धित आईए संख्या 213098/2025, 213175/2025 और 213214/2025 में दिनांक

01-09-2025 को पारित किये गये आदेश में निहित निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद द्वारा जिले के सभी 11 प्रखण्डों मं प्रशिक्षित पारा विधिक स्वयं सेवकों को तैनात किया गया है। सभी तैनात पारा विधिक स्वयं सेवकों को आम मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के सम्बन्ध में ऑनलाइन दावें एवं आपत्तियों को दाखिल करने में सहयोग प्रदान करेंगें। साथ ही प्रखण्ड स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को उनके अधिकार बताते हुए उन्हें जागरूक करेंगे, एवं जिन मतदाता का नाम मतदाता सूची में कट गया है अथवा कोई त्रुटि हुआ है, उनका त्रुटि को दूर कराने हेतु सम्बंधित बीएलओ से सम्पर्क स्थापित कर त्रुटि को दूर कराने में सहयोग करेंगे। उनका विवरण प्राप्त कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को समर्पित करेंगे। ताकि उक्त से सम्बंधित प्रतिवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु माननीय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार को प्रेषित किया जा सके।
प्रखण्डवार प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवकों का नाम एवं दूरभाष नम्बर नीचे दिये जा रहे हैं, जिन मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों को ओंनलाईन दावे एवं आपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करनी हो, वे उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
बारूण प्रखण्ड के लिए- बेबी देवी 9801794053, फुलेन्द्र कुमार- 620757624, मदनपुर प्रखण्ड के लिए- रोहित कुमार 8651507913, कविता कुमारी 8757621697म, औरंगाबाद प्रखण्ड के लिए- विरेन्द्र राम 9199302859, सुरेन्द्र कुमार 9153832860, नवीनगर प्रखण्ड के लिए- आलोक कुमार पाण्डेय 8271281942, दिनेश कुमार साव 8709517389, कुटुम्बा प्रखण्ड के लिए- प्रकाश कुमार सिंह 9122993327, माधुरी सिंह 9939617841, देव प्रखण्ड के लिए- इन्दू कुमारी 7256020085, रोमा पाठक 8709849090, रफीगंज प्रखण्ड के लिए- अरूण कुमार 7277857217, गोह प्रखण्ड के लिए- चन्द्रशेखर आजाद 7481044873, अनिल कुमार 8084033582, हसपुरा प्रखण्ड के लिए- उपेन्द्र कुमार 9973127314, रिमझीम कुमारी 9508770306, दाउदनगर प्रखण्ड के लिए- ज्ञानदत्त कुमार 9801805945, रूबी कुमारी 9708757248, ओबरा प्रखण्ड के लिए- अविनाश कुमार पाठक 8789880149, सुधीर कुमार त्रिवेदी 9472650739 से सम्पर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय, व्यवहार न्यायालय परिसर, औरंगाबाद से भी दूरभाष संख्या 06186222223 पर सम्पर्क किया जा सकता है।