विश्व हिन्दू परिषद् का मना स्थापना दिवस

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के हरि बिगहा देवी मंदिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हीत चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी, नवीन पाठक ( जिला सह मंत्री विहिप ), राम पुकार सिंह ‘ हरिओम ‘ ( जिला प्रमुख, धर्मप्रसार ), गोपाल सिंह ( प्रखंड़ अध्यक्ष विहिप ), डा. संत प्रसाद ( प्रांत गोशाला प्रमुख दक्षिण बिहार ), दिलीप कु. गुप्ता ( संच सचिव, एकल विद्यालय मदनपुर ),जय राम सिंह,सुनील सिंह, लाला साव, किशोरी भगत, रामनरेश यादव, पिंटु भुँइया, दयानंद माँझी, राम प्रसाद साव, विजय पाठक सहीत सैंकड़ो की संख्या में राष्ट्र भक्त उपस्थित हुए। कार्यक्रम को अपनें संवोधन में जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें कहा कि वर्ष 1964 में मुंबई के संदीपनी आश्रम में हिन्दू धर्म के विभिन्न पंथों, सम्प्रदायों एवं समाजसेवियों के काफी बिचार मंथन के बाद ही विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना की गयी है। बौद्ध धर्म के भंते जी, सिख धर्म के तारा सिंह, जैन मुनियों, संघ के द्वितीय सर संघ चालक की उपस्थिति में पुरे विश्व में सनातन की रक्षा के लिए ही इस संस्था का अभ्युदय हुआ है। हमारे सभी मान विन्दूओं की रक्षा करना ही परिषद् का मुख्य उदेश्य है। श्री कृष्ण जन्माष्ठमी से लेकर एक पखवारा तक संपूर्ण विश्व में ‘ विश्व हिन्दू परिषद् ‘ का स्थापना दिवस मनाया जानें वाला है। कार्यक्रम को अपनें संवोधन में नवीन पाठक नें कहा कि – समाज में सामाजिक समरसता एवं समानता का भाव बनाये रखनें के लिए परिषद् सदैव प्रयत्नशील रही है। वहीं रामपुकार सिंह ‘ हरिओम ‘ नें अपनें उद्बोधन में कहा कि – विश्व हिन्दू परिषद् मर्यादा पुरुषोतम राम के आदर्श तथा योगेश्वर श्री कृष्ण की नीतियों पर चलकर ही निरंतर राष्ट्र की सेवा करती रही है। समाज में विश्व बंधुत्व, सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा, गाय – गंगा और गीता की रक्षा के साथ – साथ सनातन के सभी मान विन्दुओं को स्थापित रखनें में ‘ विश्व हिन्दू परिषद् ‘ के देव -दुर्लभ कार्यकर्ता मिल का पत्थर साबित होते दिख रहे हैं।