अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद भाजपा पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह 79वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपने सांसद आवासीय कार्यालय सिंह कोठी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।इस मौके पर जिलेवासियों एवं लोकसभा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत माँ के वीर सपूत महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।पूर्व

सांसद ने कहा कि हम सभी लोग अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।यह हम सभी के लिए गर्व का पल है।स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस हमे गौरवान्वित भारतीय होने का याद दिलाते है।मैं सभी भारतीयों से अपील करता हुँ कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायँ और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें।पूर्व सांसद राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विधालय चौखड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्रों को पुरस्कार वितरण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस और बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।इस मौके पर भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह,ब्यापार मंडल अध्यक्ष महेश्वर सिंह,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक,वार्ड पार्षद इलताफ कुरैशी,हुमायूं अंसारी,शम्स वारसी,डॉ.आशुतोष कुमार,नलिनी रंजन,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह,जिला प्रवक्ता उदय सिंह,जुलेखा खातून,कमला देवी,गुड़िया सिंह,उषा सिंह,सुमन अग्रवाल,सोनम सिंह,इंदु सिंह,रवि सिंह,सूर्यपत सिंह,रामविलास सिंह,भरत सिंह,मुन्ना सिंह,अयोध्या सिंह,मनोज सिंह,बिजेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह,अम्बिका सिंह एवं सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।