सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री को मदनपुर में किया गया भब्य स्वागत

मदनपुर ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


राषट्रवादी संस्था सैल्युट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री सह सदस्यता प्रमुख, सचेतक एवं प्रभारी, बिहार एवं झारखण्ड़ प्रमोद मिश्रा का औरंगाबाद से राँची जानें के क्रम में मदनपुर स्थित सुर्य मंदिर के प्रांगण में भब्य स्वागत किया गया। एकल विद्यालय मदनपुर संच के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता एवं विश्व हिन्दू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, विश्व

हिन्दू परिषद् ( धर्मप्रसार ) के जिला अध्यक्ष रामपुकार सिंह ‘ हरिओम् ‘, विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हीत चिंतक सह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के केन्द्रिय समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘, सुनील सिंह, सुबोध कुमार नें संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उपस्थित जन को अपनें संवोधन में प्रमोद मिश्रा नें कहा कि ‘ ‘ आज देश कई चुनौतियों एवं मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। हमारा मित्र देश भी आज टैरीफ के नाम पर हमें आँख दिखा रहा है। देश के अंदर एवं बाहर से आतंकवादियों नें शांति भंग करनें का बार -बार षड़यंत्र रच रहे हैं। लेकिन घबड़ानें की बात नहीं है। अब भारत पहले जैसा देश नही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर तरह से मजबुती के साथ सभी का जबाब देनें में सक्षम हो चुका है। हमारी सामरीक ताकत एवं जी डे पी मजबुत स्थिति में है। विश्व पटल पर भारत तेजी से उभरता हुआ चौथी ताकत बन चुका है। ऑपरेशन सिन्दुर की सफलता में हमारा सैन्य ताकत एवं पराक्रम पुरी दुनिया देख चुकी है। हम ‘अहिंसा परमो धर्मः ‘ के सिद्धांत को पुरी तरह पालन करनें वाले हैं । लेकिन कृ ष्ण की नीति के अनुसार जरूरत पड़ी तो ‘ यद्यपि हिंसा तथैव च ‘ के सिद्धांत को मानते हुए चक्र सुदर्शन भी चलाना जानते हैं। सैल्युट तिरंगा के सदस्यों का एक सूत्री कार्यक्रम रहा है – राष्ट्र रक्षा, राष्ट्र सुरक्षा सर्वोपरी ।