अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा स्थित नबीनगर रोड़ में राजद के प्रखंड कार्यालय में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।बैठक के अध्यक्षता कुटुम्बा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने किये।बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। सबसे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व दशेम गुरु के शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उन्हें भारत रत्न के दर्ज़ा देने का मांग किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत में वोटर लिस्ट का पार्टी समीक्षा करे। आयोजित बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष तथा मुखिया के अलावे राजद के वरिष्ठ नेता नंदकुमार यादव, जमाल अख्तर, सबीता देबी ( प्रखंड अध्यक्ष देव ) राजेश गुप्ता,कुटुम्बा के पूर्व प्रमुख मनोज मनोज कुमार यादव, अरुण पासवान, जगनरायण यादव,संजय यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद थे।