सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दुसरा गंभीर रूप से जख्मी

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


अम्बा थाना एवं रिसिअप थाना की सीमा पर एक मोटर साईकिल तथा टूक की टक्कर होनें की सूचना अम्बा थानाध्यक्ष को मिली।सूचना मिलते ही खबर की सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अम्बा पुलिस त्वरीत गति से घटना स्थल को रवाना हुई । अम्बा पुलिस नें त्वरीत कारवाई करते हुए मोटर साईकिल सबार दोनों गंभीर रूप से जख्मीयों को नजदीकी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ ईलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, दुसरा ईलाजरत है। मृतक की पहचान चिंटु कुमार पे. परदेशी मेहता सा. + थाना – कुटुम्बा, जि. औरंगाबाद के रूप में हुई है। घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु FSL की टीम लगायी गयी है। मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु शव को औरंगाबाद भेजा गया है। अग्रतर विधि सम्मत कारवाई जारी है।