सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
एकल अभियान के केन्द्रिय अधिकारी ललन जी का मदनपुर सूर्य मंदिर प्रांगण में भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। वे अपने पैतृक गाँव से राँची वापस लौटने के क्रम में,मदनपुर सूर्य मंदिर के प्रांगण में पधारे । मदनपुर के विश्व हिन्दू परिषद् के कार्य कर्त्ताओं के विशेष अनुरोध पर सूर्य मंदिर प्रांगण में


एक घंटा के लिए कार्यकर्त्ता मिलन एवं परिचय का कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हीत चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ उर्फ भैया जी के विशेष आग्रह पर रखा गया। उक्त अवशर पर ललन जी में एकल विद्यालय के आचार्यों के बीच एकल अभियान की महता, गुणवता, सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एकल अभियान को आध्यात्मिक भारत का ब्रह्मास्त्र बताते हुए कहा कि एकल अभियान के समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत एवं लगन से ही स्वामी विवेकानंद के नूतन भारत का सपना साकार होगा। उक्त अवशर पर मदनपुर एकल विद्यालय सचिव दिलीप प्र. गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद् के नवीन पाठक सहीत एकल विद्यालय के आचार्या उपस्थित थे।