पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना, छपरा में कल से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। IMD ने आज 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद शामिल हैं। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 40KM/ प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।