औरंगाबाद से पटना तक मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवापटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में भारी बारिश का दौर जारी है। IMD ने आज 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और अरवल में ऑरेंज अलर्ट है। पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय येलो अलर्ट जारी है। राज्य में अब तक 40 फीसदी बारिश में कमी है। अब तक 495MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 299MM ही वर्षा हुई। 5 अगस्त तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।