अम्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं का संयुक्त कार्यशाला संपन्न

अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

24 जुलाई (वृहस्पतीवार) कुटुंबा एवं नवीनगर विधानसभा का संयुक्त कार्यशाला कुणाल होटल अंबा में संपन्न हुआ।इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने तथा संचालन विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय ने किया।यह कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित किया

गया।इस कार्यक्रम का शुरुआत 9 बजे से रजिस्ट्रेशन से किया गया जो माली मंडल के महामंत्री शुभम के देख रेख में हुआ।पुष्पांजलि ,दीप्रज्वलन के बाद मंचासिन नेताओं का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से किया गया।प्रस्तावना
जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी द्वारा दिया गया।बूथ के करणीय कार्य,बूथ सशक्तिकरण,मतदाता सूची पुनरीक्षण विषय पर वक्ताओं द्वारा चर्चा किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह  रहे।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह,जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा,जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी,जिला महामंत्री 1 सतीश कुमार सिंह,2विशाल वैभव उर्फ टैगोर जी 3 अमन कुशवाहा,उपाध्यक्ष सह नवीनगर विधान सभा प्रभारी संजय गुप्ता,नवीनगर विधान सभा संयोजक मुनेंद्र राम,कुटुंबा विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय,कुटुंबा विधानसभा संयोजक परमेश्वर बैठा,टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,कुटुंबा पश्चिमी मंडल संयोजक सोनू मालाकार,माली मंडल अध्यक्ष राजनरायन जी,सांडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,बालूगंज अध्यक्ष मनीष गुप्ता,कुटुंबा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ,जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान आदि लोग उपस्थित रहें।