सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नक्सल विरोधी अभियान के तहत् आम सूचना के आधार पर केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस बल नें मदनपुर के अति नक्सल प्रभावित लंगुराही – पंचरुखिया के सघन जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसी क्रम में लड्डूईया

पहाड़ी के समीप 5 Kg का शक्तिशाली आई. ई. डी. प्रेसर केन बम बरामद किया। जिसे सुरक्षा के लिहाज से यथावत् डिफ्युज्ड किया गया। तलासी अभियान के क्रम में ही दो कॉमर्शियल डेटोनेटर भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस तरह की छापेमारी एवं तलासी अभियान क्षेत्र से नक्सलियों की संपूर्ण सफाया तक लगातार चलाया जाता रहेगा।