अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से अंबा को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की है कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख श्री धर्मेंद्र कुमार ने! उन्होंने ने बताया की अंबा को नगर पंचायत बनाये जाने को लेकर पूर्व से उनके द्वारा आवाज उठाया जा रहा है पर अबतक दर्जा नहीं मिलने से यहां की

जनता विकास से दूर है! उन्होंने कहा की अंबा सभी तरह से नगर पंचायत के पैमाना को पूरा करती हैं। इसके बावजूद अबतक नहीं बनाया गया। जबकि इसके लिए ब्लॉक स्तर से पूर्व मे कई बार विभाग को रिपोर्ट किया जा चुका है! इसके बावजूद सरकार अंबा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि जिले के कई क्षेत्र को नगर का दर्जा दिया जा चुका है। आगे उन्होंने कहा की अंबा की घनी आबादी और बढते व्यापार को देखते हुए शीघ्र अंबा को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए जिससे अम्बा का समुचित विकास हो।