अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुंबा मंडल कार्यालय अम्बा में आगामी 24 जुलाई को होने वाली कुटुंबा विधान सभा व नवीनगर विधान सभा के संयुक्त कार्यशाला हेतु तैयारी बैठक किया गया।यह कार्यशाला अंबा कुणाल होटल में होगी।इस कार्यशाला में प्रदेश के नेता गण शामिल होंगे।इस बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया।कार्यशाला का

रजिस्ट्रेशन उसी दिन 09 बजे से 10 बजे तक होगी।10 बजे से कार्यक्रम स्टार्ट हो जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान,विधान सभा प्रभारी अशोक पांडेय,विधान सभा संयोजक परमेश्वर बैठा,टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,कुटुंबा मंडल पश्चिमी के संयोजक सोनू मालाकार,पिंटू सक्सेना,सत्येंद्र आजाद,माली बारियावां के महामंत्री शुभम कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।