स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद का पदभार पूर्व प्रधान जिला जज अशोक राज ने ग्रहण किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि स्थाई लोक अदालत बोर्ड औरंगाबाद के अध्यक्ष ने विधिक सेवा प्राधिकार का निरीक्षण कर अभिलेखो की जानकारी ली, और जन कल्याण के कार्य सुगमता से करने में विश्वास जताया,इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद न्यायधीश दिवान फहद खां उपस्थित थे,स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, शिवलाल मेहता, परवेज अख्तर,जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी, सहित अन्य ने बधाई दी है।