चुनावी यात्रा साबित हो रहा मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा, राशि स्विकृत होने के बावजूद अभी तक नहीं शुरू हुआ कार्य


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में 11 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री को प्रगति यात्रा के नाम पर सुरक्षा ब्यवस्था और अन्य तरह के ब्यवस्था के नाम पर लाखों रुपए सरकारी पैसा खर्च हुआ था। जिलावासियों को उम्मीद था की अब जिला प्रगति के रास्ते चल पड़ेगा। मुख्यमंत्री जिले की जरूरतों के अनुरूप 13 महत्वपूर्ण

शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

योजनाओं का घोषणा किये थे और किये गये घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सरकार ने राशि का आवंटन भी कर दिया लेकिन राशि आवंटन हुए लगभग तीन माह बिताने के बावजूद अभी तक जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। उल्टे है कि देव में लिंग रोड़ का निर्माण 142 करोड़, विशुनपुर कैनाल का निर्माण 131 करोड़, राष्ट्रीय उच्च पथ पर करहारा के पास ट्रामा सेंटर का निर्माण 9 करोड़ 64 लाख, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य 74 करोड़ 77 लाख मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा में केशहर नदी पर चेक डैम का निर्माण 10 करोड़ 6 लाख नगर पंचायत देव सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुण्ड एवं रूद्र कुण्ड परिसर में एस एच 101तक ग्रीनफील्ड संपर्क पथ ( प्रगति पथ ) का निर्माण 59 करोड़ 39 लाख, जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नबीनगर, हसपुरा, गोह, ओबरा एवं दाउदनगर प्रखंडो में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण 116 करोड़ 34 लाख, जिले में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण 29 करोड़ 45 लाख, रफीगंज के लिए बाइपास का निर्माण 71 करोड़ 19 लाख , मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल निर्माण के लिए 400 करोड़ 29 लाख, औरंगाबाद जिला अंतर्गत गया – औरंगाबाद भाया परैया गुरारू (पार्ट -बी ) 27.80 कि०मी०64.70 तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण 137 करोड़ 74 लाख रूपये से करना था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य संवाद लिखे जाने तक शुरू होने का जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी से उनके मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वैसे जिले में चर्चा है कि मुख्यमंत्री का घोषणा सिर्फ चुनावी वर्ष में चुनावी घोषणा था।