तजा खबर

मदनपुर में राम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा में हजारों लोगों की रही सहभागिता, पुरा वायुमंडल बना राममय

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर में राम जन्मोत्सव की शोभा यात्र भष्य, दिव्य एवं अलौकिक निकाली गयी। हजारों की संख्या में नर -नारी, बच्चे – बुढ़े राम भक्त हाँथों में हनुमान जी का नारा लगाते मुख्य बाजार के दुर्गा चौक स्थित हनुमान मंदिर से चलकर कचहरी रोड़ देवी मंदिर, मेला मैंदान, मुख्य बाजार होते उमगा प्रवेश द्वार, खिरियावाँ मोड़, दशवतखाप मोड़, थाना रोड़, अस्पताल रोड़ होते पुनः दुर्गा चौक स्थित हनुमान मंदिर में

समारोपित हुआ। शोभा यात्रा में भगवान राम की प्रतिमा ( अयोध्या में जो छवि स्थापित है ), हनुमान जी की प्रतिमा, रामदरवार की रथ पर आरूढ जिवंत झाँकी अद्भुत छटा विखेर रही थी। कुछ देर को तो ऐसा लगा कि प्रभु श्री राम एवं उनके प्रिय दूत हनुमान जी सशरीर मदनपुर में पधार कर अपनी शोभा यात्रा का अवलोकन कर रहे हैं। पुरा मदनपुर मुख्य शहर भगवामय बन चुका था।
झारखण्ड राज्य से आया तासापार्टी नें ऐसा समा बाँधा कि लोग रामधुन पर थिरकने वो नाचने लगे । शोभा यात्रा में पारंपरिक बाजा ढ़ोल – सिंघा, बसुली – ढ़पली नें भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
शोभा यात्रा का नेतृत्व प्रधान संरक्षक उमगा तीर्थ क्षेत्र के पीठाधीश्वर बाल मुकुंद पाठक, संरक्षक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘, रविन्द्र कु. सिंहा, विनोद मिश्रा, सरपंच रोहण शर्मा, अर्जुन चौधरी, अनिल सिंह, गोपाल सिंह, नवीन पाठक, ज्ञानदत पांडेय (अध्यक्ष ) सुनील सिंह (कार्याध्यक ), देवनारायण प्रजापति ।(कोषाध्यक्ष ), राणा आसुतोष सिंह (संयुक्त मंत्री ), राहुल सिंहा (सह मंत्री ‘ ), विकास सिंह, राकेश सिंह, मुकेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहीत रामनवमी समिति के सक्रिय सदस्यों नें किया। राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की शुरुआत लोजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह नें देवी माँ की आरती के साथ किया। झाँकी में एकल विद्यालय की आचार्या, दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति की बहनों नें भगवा गणवेश में महावीरी पताका लिए आगे – आगे चलती दिखी । शोभा यात्रा की सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर अवतुल्य कुमार आर्य नें बखुवी संभाल रखी थी । उनके सहयोग में सैंकड़ो की संख्या में CRPF के जवान, बिहार पुलिस वल के जवान, महिला पुलिस एवं सभी ASI एवं S I अपनें कर्तव्य पर मुस्तैती से डटे रहे।