औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद शहर फिर एक बार जलने से बच गया। शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न सिर्फ समझदारी का परिचय दिया बल्कि जिले में शांति भाइचारे और सौहार्द को भी बनाये रखने के लिए दरिया दिल दिखाकर मार्च 2018 के घटना को दोहराने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार शहर के नवाडिह मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान में असमाजिक तत्वों ने जम कर उत्पात मचाते हुए तोड़ फोड़ करने तथा कई कब्रिस्तानों को जला दिया। घटना संभवतः शनिवार को रात्रि में घटी है। रवीवार को सुबह जब लोगों ने देखा तो यह खबर जंगल में आग के तरह फैल गई तथा सैंकड़ों लोगों का भींड जमा हो गई। लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसे असमाजिक तत्वों का करतुत समझा और इसे तुल नहीं देना मुनासिब समझा। घटना के जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ( SDPO ) -1 संजय पाण्डेय और नगर थाना पुलिस पहूंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी तरह बहकावे में नहीं आने तथा अफवाह नहीं फैलाने का भी अपील की है। एसडीपीओ द्वारा घटना का शिघ्र उद्भभेदन करने तथा घटना में संलिप्त असमाजिक तत्वों के विरुद्ध जांचोपरांत कारवाई करने का भी आश्वासन लोगों को दिये। बताते चलें कि 2018 में भी असमाजिक तत्वों ने शहर में इस तरह के घटना को अंजाम दिया था और शहर में शांति और भाइचारे को भंग करने का प्रयास किया था। लेकिन इस बार असमाजिक तत्वों के मनसूबे पर पानी फिर गया और किसी तरह का अशांति नहीं फैल सका।