तजा खबर

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी में अंतर्कलह व्याप्त, समीक्षा बैठक नहीं करने का पूर्व जिला अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कार्यक्रम का जानकारी भी नहीं दिया जाता है, वर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा समीक्षा बैठक के लिए पार्टी तैयार


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में कांग्रेस पार्टी अंदरुनी कलह से जुझ रहा है। पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओ को उपेक्षा किया जा रहा है और कार्यक्रम का जानकारी भी नहीं तो नेताओं और नहीं कार्य कार्ताओ को समय पर दिया जा रहा है। उक्त बातें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने खबर सुप्रभात से

पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह

औपचारिक बातचीत के क्रम में बताये। इसके अलावे जिला कांग्रेस के वरीय नेता व कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धिरेन्द्र कुमार सिंह ने भी बताया कि आज 30सितम्बर को कांग्रेस प्रदेश कमेटी के आह्वान पर राज्य के सभी जिलों में एसमार्ट मीटर लगाने के विरुद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम था। लेकिन इसकी जानकारी भी नहीं दिया गया। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि लगभग-लगभग डेढ़ वर्ष से पार्टी के जिला कमेटी का भी गठन नहीं किया गया है। आज जिला मुख्यालय में होने वाले आंदोलनात्मक कार्यक्रम औरंगाबाद में हुआ या नहीं इसपर भी संसय है। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने यहां तक कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के निष्ठावान लोगों को टिकट नहीं दिया गया। इसके लिए मांग करने के बावजूद भी अभी तक समीक्षा बैठक नहीं बुलाई गई है। उधर पुछे जाने पर औरंगाबाद कांग्रेस जिला कमेटी के वर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि आज मैं औरंगाबाद से बाहर हूं लेकिन औरंगाबाद में कार्यक्रम हुआ है। पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि लोकसभा में टीकट बंटवारे को लेकर मांग समीक्षा बैठक नहीं बुलानें का आरोप है तो जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब भी पार्टी फौरम पर मांग किया जायेगा तो समीक्षा बैठक अवश्य बुलाया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष से जब पूछा गया कि पार्टी में अंतर्कलह के स्थिति में क्या होने वाले 2025 के बिधान सभा चुनाव पर भी असर पड़ेगा तो पूर्व जिलाध्यक्ष ने चुप्पी साधते हुए भावुक हो गए। वरीय कांग्रेस नेता व किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के वजह से बिहार कांग्रेस कोमा में चला गया है और जब तक ये प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे तब तक कांग्रेस संकट काल से जुझते रहेगा।