नवादा से डी०के० अकेला का रिपोर्ट
विपरीत मौसम तथा अनिश्चितता के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार के कश्मीर गोबिंदपुर प्रखंड थाली थानान्तर्गत ककोलत शीतल जल प्रपात में किये गए सौन्दर्यीकरण और पर्यटकीय सुविधाओं का लोकार्पण किया। ककोलत जल प्रपात में निर्मित मुख्य द्वार गेट के

समीप लोकार्पण स्थल बनाया गया था ,जहाँ सीएम ने लोकार्पण किया। आज शनिवार को पटना से सङक मार्ग से पहुँचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ककोलत जल प्रपात । वहां उनके साथ मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सांसद विवेक ठाकुर,

एम एल सी,नवादा अशोक कुमार एवं विधायक विभा देवी ,रजौली विधायक प्रकाश वीर, हिसुआ विधायक नीतु कुमारी ,जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी के साथ राज्य अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व सदस्य अफरोजा खातून मौजूद

थी। सीएम ने मौके पर पौधारोपण किया। सीएम नीतीश कुमार ने अमलताश का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सीएम धूम-धूमकर विकास कार्यक्रम का जायजा लिया। विदित हो कि कोरोना काल से ही पर्यटकों के लिए ककोलत जल प्रपात में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी,तब से ककोलत में विकास कार्य द्रुत गति से चल रहा था। ककोलत में प्राकृतिक कुंड, चेंजिंग रूम, कैफेटेरिया, प्रशासनिक भवन, पर्यटन सूचना केंद्र, अमानती घर, पार्किंग, सुलभ शौचालय, उपचार केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। विभागीय सचिव ने सीएम को विकास कार्यों की जानकारी दिया। मौके पर वंदना प्रेयसी मौजूद रही। अबतक हुए सौन्दर्यीकरण का सीएम ने बहुत बारीकी से निरीक्षण किया। सीएम ने सीढियों पर रूककर वहां पहाङी से संभावित भूस्खलन, चट्टान खिसकने जैसी प्राकृतिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए गए कार्यों के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली, ताकि ककोलत जल प्रपात पूरी तरह सुरक्षित रहे। सनद रहे पूर्व में ककोलत की जलधारा में कई बार बाढ की घटना हो चुकी है,जिसमें जान-माल की नुकसान हुई है। इसके मध्येनजर सुरक्षा को लेकर पुरे मार्ग में जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था। कई जगह वाहन चेकिंग बैरियर लगाकर अनाधिकार प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। पहाङों एवं जंगलों में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक इंतजाम किया गया था।इसी के साथ करीब 03 वर्षों बंद पङे ककोलत जल प्रपात अब सैलानियों के लिए सीएम द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के बाद खोल दिया गया है। निर्धारित प्रवेश शुल्क 10 रुपये अदा करने के बाद सैलानियों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।