अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राष्ट्रीय जनता दल के 28 वां स्थापना दिवस कुटुम्बा प्रखंड के अम्बा में धूमधाम से मनाया गया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने केक काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर राजद के पूर्व औरंगाबाद

विधानसभा प्रत्याशी बैजनाथ मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकुमार सिंह यादव, स्नारायण यादव, नागेश्वर यादव, प्रेमचंद पासवान, जगनारायण यादव, संजय यादव, जगदीश यादव, सत्येन्द्र शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, बसंत मेहता, समरेश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अजय शर्मा, पप्पू यादव, बंगाली यादव, पंचम पासवान, गुरु चरण यादव, दीपक यादव, भोला शर्मा, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे।