तजा खबर

सुखाड़ के आशंका ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अद्रा नक्षत्र में भी खेतों में उड़ रहे धूल


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के दक्षिणी इलाका मदनपुर,देव, अम्बा /कुटुम्बा, नबीनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में सुखाड़ के काले बादल मंडराने लगे हैं। अद्रा नक्षत्र का आधे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद खेतों में धूल उड़ रहे हैं तथा लम्बी लम्बी दरारें दिखाई पड़ रहा है। कारण अभी तक अनुपात से काफी कम वर्षा होना बताया जा रहा है। फलस्वरूप साधन संपन्न किसान तो बोरिंग व डीजल पम्प सेट के सहारे धान के बिचड़ा तो डाल चुके हैं लेकिन जो किसान गरीब व साधनविहीन हैं उनके खेतों में धान के बिचड़ा अभी तक नहीं डाला गया है। जानकारी के अनुसार जो किसान अपने निज संसाधनों से खेतों में बिचड़ा डाल चुके हैं उन्हें बिचड़ा को बचना भी एक चुनौती भरे कार्य साबित हो रहा है। इन इलाकों में सिंचाई का मात्र साधन बिजली और डीजल है। बिजली आपूर्ति का स्थिति यह है कि रोहणी नक्षत्र चढ़ते ही बिजली का आंख-मिचौली शुरू हो गया है। थोड़ी सा बुंदा बुंदी वर्षा या हवा चलने पर बिजली गुल हो जाया करता है। और ऐसे में किसानों को बिचड़ा का सिंचाई बाधित हो रहा है। डीजल का कीमत बढ़ जाने से सभी किसानों को डीजल से बिचड़ा बचा पाना मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में किसानों को फिर इस वर्ष सुखाड़ के आशंका जताने लगा है फलस्वरूप हर किसान के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिख रहा है।