तजा खबर

बिहार में 13-18 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक

केन्द्रीय नेतृत्व डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आज 12 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। बिहार में इस बार मानसून 13 से 18 जून के बीच दस्तक देगा। विभाग ने बताया कि केरल में इस बार मानसून एक दिन पहले 31 मई तो दस्तक देगा। केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख एक जून है।