अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
उत्तर कोयल नहर के उद्गम स्थल मोहम्मदगंज बाराज पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अनिल कुमार सिंह व पुरुषोत्तम कुमार सिंह के साथ तीर्थ नारायण वैश्य, बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे, महामंत्री मनीष सिंह,नबीनगर के मंडल महामंत्री मुन्ना कुमार, एवं अविनाश

कुमार शामिल थे। बराज से राइट कैनल में मात्र 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और बराज में बारिश कम होने की वजह से पानी नहीं था। यह अपर्याप्त पानी 93rd तक जाकर समाप्त हो जा रहा है। जबकि बिहार में पानी 107 आर डी से मिलना चालू होता है। वहां पर पदास्थापित कन्नीय अभियंता विनोद राम जी ने बताया कि रिजर्वॉयर में पानी

नहीं होने के कारण बाराज तक पर्याप्त पानी पहुंची नहीं रहा है। झारखंड एवं बिहार सरकार की उदासीनता की वजह से आज औरंगाबाद में आकाल की स्थिति निश्चित हो गई है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार के किसान औरंगाबाद एवं गया जिला के प्रभावित किसान बेवकूफ बने हुए हैं। कोयल नहर पर पड़ोसी राज्य झारखंड के किसानों की मर्जी चल रही है। औरंगाबाद के किसान के धान के खेत में दरार पड़ा हुआ है, वही झारखंड के किसान के खेत में पानी अभी तक बच रहा है। झारखंड एवं बिहार के सीमा पर बीच में कुछ किसानों के द्वारा पानी बर्बाद भी किया जा रहा है।
इसके दोषी सीधे-सीधे बिहार एवं झारखंड की वर्तमान महागठबंधन की सरकार है।