अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा (औरंगाबाद) जिले के कुटुम्बा प्रखंड के नव पदस्थापित विडियो मनोज कुमार 25जुलाई (मंगलवार) को अपने कार्यालय कक्ष में कार्य भार संभाल लिए हैं। मनोज कुमार का प्रखंड विकास पदाधिकारी के रुप में यहां दुसरी बार पदस्थापना हुआ है। इस बार प्रखंड वासियों को दुसरी बार पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी से काफी उम्मीदें हैं। प्रखंड कार्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्वाइजन के

तरह फैल चुके भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना तथा प्रखंड क्षेत्र में सुखाड़ के स्थिति से मुकाबला करना और किसानों को तरीके से राहत दिलाना एक चुनौती पूर्ण कार्य साबित होगा। हला की कार्यभार संभालने के बाद खबर सुप्रभात से एक संक्षिप्त औपचारिक भेंट वार्ता के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताये की सरकार प्रायोजित योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। नव पदस्थापित विडियो ने आगे बताये की स्वक्षता मिशन को भी आगे बढ़ाया जाएगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जो किसी कारण वस कुछ लाभुकों द्वारा पैसा लेकर निर्माण कार्य अभी तक पुरा नही करा सके हैं उनका निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बावजूद यदि जान बुझकर लाभुक यदि आवास निर्माण पुरा नही करते हैं तो अन्ततः विधी सम्मत कारवाई भी सुनिश्चित किया जाएगा। सुखे से निपटने के सवाल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताये की सरकार द्वारा जो भी गाइड लाइन मिलेगा उसका अनुपालन किया जाएगा। इस अवसर पर कई पंचायत के मुखिया सहित समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता मौजूद थे और नव पदस्थापित विडियो को पुष्प गुच्छ तथा अंग बस्त्र देकर सम्मानित किये।