अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
25 जूलाई को कुटुंबा विधान सभा कोर कमिटी की बैठक कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में किया गया जिसमे बैठक के प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम सिंह,विधान सभा प्रभारी उदयप्रताप सिंह,टंडवा मंडल प्रभारी सुनील कुमार सिंह,विकेश सिंह संडl मंडल

प्रभारी,राजेश अग्रवाल टंडवा मंडल अध्यक्ष,दिलीप पासवान सांडा मंडल अध्यक्ष,रामेश्वर बैठा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बारी बारी से संबोधन दिया।बैठक के मुख्य विषय “बूथ को श्रेणीबद्ध करना व मतदाता बढ़ाना”।उदयप्रताप सिंह ने शक्तिकेंद्र में जा कर बूथ कमिटी व पन्ना प्रमुख बनाने पर प्रकाश डाला।पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बूथ को श्रेणीबद्ध करने के विषय में और मतदाता बढ़ाने पर प्रकाश डाला।टंडवा मंडल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने भी बूथ कमिटी,पन्ना प्रमुख व बूथ श्रेणीबद्ध करने के विषय में विस्तार से बताया कि कैसे बूथ का ग्रेडिंग करना है।