अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व महा सचिव व औरंगाबाद जिला कांग्रेस के बड़े दलित चेहरा डॉक्टर अक्षय लाल पासवान ने 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्ष का संयुक्त बैठक को सफल रहने का दावा किया है। डॉक्टर पासवान ने कहा की विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम का मोर्चा गठित कर संदेश

दिया है की देश में संविधानिक संस्थाओं एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी विपक्ष अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर न सिर्फ एक मंच पर है। बल्कि केंद्र में आरएसएस नित एनडीए सरकार को 2024 के आम चुनाव में सता से बेदखल करने में कामयाब होंगे। डॉक्टर पासवान ने कहा कि इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया) 2024 के आम चुनाव में 400+ सीटे जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।