संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी नगर में समाज सेवी सुरेश कुमार वर्मा उर्फ जयहिंद गांधी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माकपा नेता कामाख्या नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ.राजेश कुमार विचारक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई। तत्पश्चात मुख्य

अतिथि स्वतंत्रता सेनानी जगलाल सिंह ने कहा कि मृत्यु भोज समाज का अभिशाप है। इससे निजात पाए बिना समाज में खुशहाली नहीं आ सकती। कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि जब तक लोग विज्ञान के रास्ते पर नहीं चलेंगे,तब तक अंधविश्वास की जाल में फंसते रहेंगे। डॉ.विचारक ने कहा कि आज दुनिया का विकास विज्ञान की वजह से ही हो रही है। पाखण्ड हमेशा मनुष्य को अवनति की ओर ले जाता है। पूर्व सरपंच रंधीर कुमार, समाज सेवी चितरंजन कुमार, कपिल देव सिंह, महेंद्र सिंह,सरोज कुमार वर्मा ने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।