हसपुरा संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के चर्चित साहित्यकार व शिक्षाविद् प्रो.अलखदेव प्रसाद अचल को नौबतपुर पटना का सामाजिक संस्था अगला पड़ाव द्वारा सावित्रीबाई फुले ज्योति साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के कई साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। बताया जाता है कि यह सम्मान उन्हें 4 जून को उच्चतर विद्यालय अमरपुरा नौबतपुर के सभागार में एक बहुत भव्य कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टम उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य डॉ उपेन्द्र नाथ वर्मा के कर कमलों द्वारा

दिया गया। जिसमें अंग वस्त्र, मोमेंटो, गुलदस्ता, प्रमाण पत्र के साथ इक्कीस सौ रुपए नकद प्रदान किया गया।उस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ.सिद्धार्थ शंकर सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार घमंडी राम, डॉ.उमाशंकर सिंह सुमन, डॉ.दिलीप कुमार, आचार्य डॉ.मुन्ना जी, डॉ. दिलीप सिंह,जागा कुशवाहा,पवन तनय, अशोक कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रो. अचल जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद इकाई के जिला सचिव और बिहार के उपाध्यक्ष हैं । वे लगातार साहित्य सेवा में संलग्न हैं। अबतक उन्होंने डेढ़ दर्जन पुस्तकों की रचनाएं की हैं। जिसमें कहानी, नाटक, कविता, निबन्ध, व्यंग्य, निबन्ध, लघुकथा संग्रह और उपन्यास जैसी विधाएं शामिल हैं।
जबकि प्रो.अचल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं सम्मान पाने के दृष्टिकोण से नहीं लिखता हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी रचनाएं जन जन की आवाज बने।इस बीच किन्हीं को लगता है,वे सम्मान देते हैं।
उन्हें यह सम्मान पाने पर पूर्व प्रखंड प्रमुख आरिफ़ रिजवी, का. बीरेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी,शायर इकबाल अख्तर दिल, संगीत शिक्षक अशोक कुमार, डॉ. राजेश कुमार विचारक, जितेन्द्र कुमार चंचल समुन्दर सिंह, सन्नाउल्लाह रिजवी, सहित कई साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।