तजा खबर

उमस भरे गर्मी, बिजली का आंखमिचौली, पेयजल संकट से जन जीवन अस्त व्यस्त, दलाल और बिचौलिए के भूमिका में जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ताओं को बिचौलिए के भूमिका में रहने का सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाया आरोप

अम्बा खबर सुप्रभात समाचार सेवा

अम्बा (औरंगाबाद) औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने तथा उमस भरे गर्मी और पेयजल संकट इन दिनों नागरिकों को जितना मुहाल कर दिया है वहीं तथा कथित राजनेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा समाजिक कार्यकर्ताओ का चुप्पी साधे रहना जन साधारण लोगों को हैरान कर के रख दिया है। इस संबंध में चर्चित एवं संघर्षशील रहे समाज सेवी महेन्द्र सिंह ने खबर सुप्रभात को बताया कि पुरे इलाका सुखाड़ का मार

झेल रहा है।जल स्तर नीचे चले जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर प्रखंड मुख्यालय में जल संकट गहराया हुआ है। नागरिक बुंद बुंद पानी के लिए मोहताज है और दुर दुर से पानी ढोने के लिए लचार हैं। मुख्य मंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना भी कागज और फाइलों तथा दफ्तरों का महज सोभा बढ़ा रहा है तथा झुठे आंकड़े और जांच प्रतिवेदन लोगों को चौंका रहा है। समाजिक कार्यकर्ता ने डंके के चोट पर दावा करते हैं कि जहां भी नल जल योजना के तहत बोर किया गया है वहां सरकार के गाइड़ लायन के विरुद्ध बोर किया गया है। लेकिन जांच अधिकारी और वार्ड क्रियान्वयन समिति तथा बिचौलिए के सांठ गांठ से पुरे मामले को रफा दफा कर दिया गया फल स्वरुप ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति नहीं हो रहा है। ग्रामीणों के घरों में लगे अधिकांश चपा कल तथा मोटर जवाब दे चुका है। इन दिनों उमस भरे गर्मी तथा बिजली का आंखमिचौली लोगों को जितना मुहाल कर दिया है वहीं जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। समाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह ने आगे हाथ लेते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, तथा कथित राजनैतिक एवं कार्यकर्ताओं के चुप्पी पर हैरानी जताते हुए कहे कि ए लोग जन सेवक नहीं बल्कि दलाल व बिचौलिए के भूमिका में आ गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *