अम्बा खबर सुप्रभात समाचार सेवा
शहिद ए आज़म भगतसिंह राजगुरु सुखदेव का 92वां शहादत दिवस 23मार्च से पुरे देश में मनाया जाएगा जो सप्ताहिक के रूप में मनाया जाता रहा है। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी शहिद ए आज़म का शहादत दिवस देश भर में 23मार्च से सप्ताहिक के रूप में मनाया जाएगा इसी







के कड़ी में आगामी 25मार्च को कुटुम्बा प्रखंड के देवरिया बाजार में शहिद ए आजम भगतसिंह राजगुरु सुखदेव का 92वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी इन्कलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस संबंध में नौजवान सभा के नेता बिरेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अम्बा में खबर सुप्रभात को बताया कि आज देश में लोकतांत्रिक ब्यवस्था और पुरा समाज गहरे संकट के दौर से गुजर रहा है। शिक्षा कृषि कारपोरेट लूट महिला हिंसा केन्द्र के एनडीए सरकार का फासिस्ट चरित्र, बिहार सहित देश भर में ब्यूरोक्रेट्स का बढ़ते दखलअंदाजी लोगों को जितना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह बना हुआ है कि आज लेखक साहित्यकार पत्रकार एवं समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ता डरे एवं सहमे हुए हैं। ऐसे स्थिति में आज शहिद ए आज़म भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव के सपनों का भारत बनाने के लिए उनके रास्ते का अनुकरण के अलावे और कोई विकल्प नहीं बचा है। बिरेंद्र कुशवाहा ने समाज के सभी वर्गों से 25मार्च को देवरिया बाजार में आयोजित शहादत दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने और शहादत दिवस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया है।