आलोक कुमार, केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात
देश के पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय त्रिपुरा व नागालैंड के विधानसभा चुनाव में उठा पटक के बीच आखिर भाजपा ने त्रिपुरा और नागालैंड में विजय पताका लहरा ही दिया। हलाकि इस बार कुछ सीटें कम मिली है। बता दें कि बृहस्पतिवार को जब चुनाव नतीजे आना प्रारंभ हुआ तो

भाजपा का सीटों में बढ़ोतरी देखा गया लेकिन फिर भाजपा का सीटों मे गिरावट आने लगा और यह कयास लगाए जाने लगा कि पीएम मोदी का जादू अब बेअसर साबित हो रहा है। लेकिन अंतिम दौर में त्रिपुरा में भाजपा अकेले बहुत हासिल कर लिया तो नागालैंड में एनडी पीपी और भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने में सफल रहा। मेघालय में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हो सका। चुनाव परिणाम आने के बाद देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खूसी और जश्न का माहौल कायम है तथा त्रिपुरा के राजधानी अगरतला से लेकर दिल्ली तक रंग गुलाल उड़ाते देखा जा रहा है। आज दिल्ली में पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पूर्वोत्तर के जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं को हिंदी पट्टी के कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करना पड़ता है इसलिए वे बधाई के अधिकारी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले पूर्वोत्तर में चुनाव का चर्चा नहीं होता था यदि चर्चा होता था तो सिर्फ और सिर्फ हिंसा का चर्चा होता था। प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पहले एक ही पार्टी का झंडा दिखाई पड़ता था लेकिन आज त्रिपुरा में स्थित बदला है और वहां भी कमल खिल रहा है। हला की महाराष्ट्र मे दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा का झटका लगा है।