तजा खबर

महादलित टोला रामाबांध में कम्बल का हुआ वितरण

अम्बुज कुमार , खबर सुप्रभात

13 जनवरी को उप विकास आयुक्त, अभ्येंद्र मोहन सिंह, वरीय उप समाहर्ता कृष्ण कुमार, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह एवं एडीएसएस अमृत कुमार ओझा द्वारा रामा बांध बस पड़ाव के निकट महादलित टोले में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके पश्चात दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत निर्मित नगर परिषद औरंगाबाद द्वारा क्रियान्वित शहरी आश्रय स्थल, गांधी मैदान

का निरीक्षण इन पदाधिकारियों द्वारा किया गया। गौरतलब हो कि इस आश्रय स्थल में आश्रय विहीन लोगों के लिए निशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध है। यह आश्रय स्थल आश्रय विहीन लोगों की सेवा में 24 घंटे कार्यरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *