हसपुरा से अलखदेव प्रसाद अचल का रिपोर्ट
जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष कथाकार सुनील सिंह के आकस्मिक निधन पर जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के सचिव वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद’अचल’ ने कहा कि सुनील सिंह हमेशा से जनवाद के पक्षधर रहे थे।वे हमेशा साम्प्रदायिकता के विरुद्ध आवाज बुलंद करते रहे थे। उन्होंने दर्जनों कहानियां और संस्मरण भी लिखे थे। वे कई दशक से जनवादी लेखक संघ औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे थे। उनके निधन से हिन्दी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है। जलेस के जिला उपाध्यक्ष शायर इकबाल अख्तर दिल,
हरि प्रसाद, संयुक्त सचिव साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी, श्रीनिवास मंडल, अंबुज कुमार, गोपेन्द्र कुमार सिन्हा गौतम,डा. राजेश कुमार विचारक, समुन्दर सिंह, जितेन्द्र कुमार चंचल,सन्नाउल्लाह रिजवी, सहित कई साहित्यकारों ने भी सुनील सिंह के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।